सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार - CG Sandesh

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी पुलिस ने दो महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। उन्हें कृष्णानगर कॉलोनी के पार्क के पास से अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीतापुर में थाना रामकोट और शाहजहांपुर के खुदागंज की दो महिलाएं सैटेलाइट के पास एक मकान में रहकर सेक्स रैकेट संचालित कर रही थीं। बिथरी चैनपुर और ठिरिया निजावत खां के तीन युवक इनके लिए ग्राहक लेकर आते थे। सोमवार रात सैटेलाइट चौकी इंचार्ज रामरतन सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णानगर कॉलोनी के पार्क में अश्लील हरकतें कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी एक ही गिरोह के सदस्य हैं। मगर मौके से कोई ग्राहक न मिलने के कारण सेक्स रैकेट की धारा नहीं लगाई जा सकी। ऐसे में चौकी इंचार्ज की ओर से सभी के खिलाफ थाना बारादरी में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर थाने से जमानत दे दी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें