तुमगांव़ : नहाते समय तालाब में डूबने से युवक की मौत
तुमगांव़ थाना क्षेत्र के ग्राम भाठापारा के तालाब में नहाते समय डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की 30 जुलाई को सुबह करीब 10:50 बजे वार्ड नं. 12 भाठापारा तुमगांव निवासी कुलदीप यादव पिता मनोहर यादव उम्र 21 साल भाठापारा के रामसागर तालाब नहाने गया था.
नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह पानी में डूब गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें