आदिवासी छात्रा से दुष्‍कर्म का विरोध…भाजपा ने किया सुकमा बंद... - CG Sandesh

आदिवासी छात्रा से दुष्‍कर्म का विरोध…भाजपा ने किया सुकमा बंद करने का आह्वान

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए 6 साल की आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को एक दिवसीय सुकमा जिला बंद का एलान किया है। साथ ही पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। भाजपाइयों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही आज बंद का ऐलान किया है। भाजपा ने दुष्कर्म में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने और सरंक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कलेक्टर हरिस एस और एसपी किरण चह्वाण से मुलाकात की और राज्यपाल के नाम का 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पीड़िता परिवार को 50 लाख की सहायता राशि देने की मांग की। इसके साथ ही पोटाकेबिन और आश्रमों में होम गार्ड के जवान तैनात और सीसीटीवी लगाने की मांग की है। इसके साथ ही मंलगवार को बंद का आह्वान किया है। इस दौरान भाजपा के नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग के सुकमा जिले के एर्रबोर थाना क्षेत्र स्थित पोटा केबिन स्कूल के छात्रावास में 22 जुलाई को 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 24 जुलाई को कार्रवाई की थी। अब इसी मामले में आज भाजपा ने सुकमा बंद एलान किया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें