टीम में वापसी करते ही मिला बड़ा मौका...आयरलैंड दौरे पर भारती... - CG Sandesh

टीम में वापसी करते ही मिला बड़ा मौका...आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करेगा ये तेज गेंदबाज

 भारत अपने वेस्टइंडीज के दौरे के बाद आयरलैंड का दौरा करने जा रहा है।  यह दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा। आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। करीब एक साल बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। वहीं इस सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है।

वैसे भी यह सीरीज टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है और इसका कारण यह है की भारतीय टीम को अगले महीने एशिया कप और उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप खेलना है। आपको बता दें की टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। भारतीय टीम वेस्टइंडीज से सीधे आयरलैंड के लिए रवाना होगी।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें