ट्रक की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत, एक घायल - CG Sandesh

ट्रक की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत, एक घायल

राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार शाम को तीन कांवड़ियों को कुचल दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हादसे में दो कावंडियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य उपचाराधीन है।  थानाधिकारी रोशनलाल सामरिया ने सोमवार को बताया कि झडवासा गांव के पास रविवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन कावड़ियों को कुचल दिया जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश (23) और मोहित (24) के रूप में की गई है। समरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया एवं मामले की जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें