बाल सुधार गृह की सुरक्षा में लापरवाही, भागे 4 अपचारी बालक, ए... - CG Sandesh

बाल सुधार गृह की सुरक्षा में लापरवाही, भागे 4 अपचारी बालक, एक को पुलिस ने पकड़ा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह से 4 अपचारी बालक भाग गए। इससे बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। खबर मिलते ही पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं कुछ घंटे बाद पुलिस ने एक बालक को पकड़ लिया, जबकि 3 अब भी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात नगर सेना के सैनिक की लापरवाही से ये घटना होने की बात कही जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के रजगामार रोड, रिस्दी चौक स्थित निजी भवन में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह संचालित है। ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक जगदीश राजपूत बाल संरक्षण का मुख्य गेट खोल कर बैठा हुआ था। इस दौरान मौका देखकर चारों अपचारी बालक फरार हो गए। इसमें से एक को बालको पुलिस ने कुछ घंटे में बालको इलाके से बरामद कर लिया है। वहीं तीन अपचारी बालकों की सरगर्मी से तलाशा की जा रही है। बाल सुधार गृह से भागने वालों में से दो जांजगीर जिले के तो दो कोरबा जिले के हैं। फरार 3 अपचारी बालकों की पुलिस नाकेबंदी कर खोजबिन कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें