सरायपाली : छात्र संगठन का गठन, दुजलाज बने शाला नायक, अल्का बनी छात्रा प्रतिनिधि
सरायपाली : माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य एस.डी.प्रधान के निर्देशन में छात्र संगठन का गठन किया गया। जिसमें शाला नायक दूजलाज विश्वकर्मा, उप शाला नायक अमित कुमार, छात्रा प्रतिनिधि अल्का प्रधान, साहित्यिक सचिव निक्की त्रिपाठी, साहित्यिक उपसचिव किरण डडसेना, सांस्कृतिक सचिव जूली साहू, सांस्कृतिक उप सचिव खुशबू पटेल, क्रीड़ा सचिव कंचन गड़तिया, उप क्रीड़ा सचिव प्रेमशिला साहू, विज्ञान उपसचिव जागृति प्रधान, पर्यटन सचिव सिद्धार्थ सिंह ठाकुर, पर्यटन उप सचिव सेतबाई पटेल, अनुशासन सचिव नीरज साहू, अनुशासन उप सचिव आरती दास, स्वच्छता सचिव कुंती पटेल, स्वच्छता उपसचिव हेमकुमारी पटेल, प्रकाश व्यवस्था सचिव प्रशांत यादव, प्रकाश व्यवस्था उपसचिव चंद्र कुमार बारिक, मीडिया प्रभारी करन अग्रवाल, मीडिया उप प्रभारी रोहन भोई, जल व्यवस्था प्रभारी आदेश पुजारी, जल व्यवस्था उप प्रभारी पूजा साहू, कक्षा 12वीं कक्षा नायक दिपेश पटेल, योगेश मोंगरी, रत्ना रात्रे, मोनिका पटेल, कक्षा 11वीं कक्षा नायक पीयूष साहू, नीरज डेहरी, उमेश्वरी साहू, करिश्मा पंडा, कक्षा दसवीं कक्षा नायक शेषाद्रि पटेल, अखिलेश सिदार, कक्षा नवमी कक्षा नायक पायल स्वाई, मयंक पटेल को चुना गया।
छात्र संघ चुनाव में स्टॉफ के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। छात्र संघ के महत्व में वरिष्ठ शिक्षक ए.के. सतपथी, पी.एन पाणिग्राही, जे.एस.कर, एस.एल.पटेल, दीपिका पटेल, डी.वी.प्रधान द्वारा विचार प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य के द्वारा छात्र संघ के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया गया।