राजधानी में जलभराव : लापरवाही बरतने वाले निगम के दो इंजीनियर निलंबित
राजधानी रायपुर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, भारी बारिश से सेजबहार, भाठागांव और साथ लगे इलाकों में जलभराव के मामले में निगम आयुक्त ने दो अधिकारी को निलंबित कर दिया हैं।
बारिश पूर्व नाले, नालियों की सफाई के साथ-साथ बारिश के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों सब इंजीनियर अक्षय भारद्वाज और फरहाद फारुखी को निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने निलंबित किया है।राजधानी में बीती रात से भारी जलभराव हुआ था।
इससे निपटने और व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी लगने के बाद भी दोनों वहां से नदारत थे। जिसके बाद निगम आयुक्त ने बड़ी काईवाई की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें