सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में  मनाया गया विश्व  हेपे... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी कुदेशिया व डीपीएम नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया जिसमें बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया ने बताया कि अमेरिकन चिकित्सक डॉक्टर बारूक सैमुअल ब्लमबर्ग जिन्होंने 1967 में हेपेटाइटिस बी का खोज और पहला हेपेटाइटिस बी का टीका विकसित किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनकी उपलब्धि और योगदान को याद करने के लिए 28 जुलाई को उनके जन्मदिन के अवसर पर विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है, हेपिटाइटिस बी एक बीमारी है जो लीवर में सूजन होने का कारण बनता है जो कि बाद में लीवर की विफलता व यकृत कैंसर का कारण बनता है ।

हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होता है जो कि हेपेटाइटिस ए बी सी डी ई के नाम से जाना जाता है जिसमें हेपेटाइटिस बी ज्यादा खतरनाक होता है । हेपेटाइटिस होने का मुख्य कारण शरीर में संक्रमण, अधिक अल्कोहल का सेवन, दूषित खान पान , संक्रमित रक्त चढ़ाने से होता है इसी कड़ी में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाने का उद्देश हेपेटाइटिस बी के प्रति आम नागरिको में जागरूकता पैदा करना एवं 2030 तक हेपेटाइटिस का उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है एवं इस वर्ष 2023 के लिए थीम" वन लाइफ, वन लीवर " रखा गया है इस बीमारी से बचाव का एक ही कारगर उपाय है कि अपने बच्चे को जन्म के तुरंत बाद हेपेटाइटिस बी का जीरो डोज अवश्य लगवाएं एवम् संक्रमित सीरिंज निडिल का उपयोग नही करने, पर्सनल रेजर का ही उपयोग करने , टैटू और नाक कान छेदने में पूर्ण सावधानी बरतना है इस कार्यक्रम में डॉ कुणाल नायक, डॉ अमित भोई, डॉक्टर नीतू नंद एवं सीएचसी सरायपाली के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें