तुमगांव/पटेवा : शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

तुमगांव/पटेवा : शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते 2 गिरफ्तार

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में पुलिस ने 28 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को अपने किराना दूकान के पास अवैध रूप से शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते गिरफ्तार किया है. आरोपी छोटे लाल साहू पिता पुरन साहू उम्र 42 साल के कब्जे से 90 ML देशी प्लेन शराब किमती 40 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया.

इसी तरह पटेवा पुलिस ने ग्राम पचरी में घर परछी में अवैध रूप से शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते आनंद महिलांग पिता प्रेमलाल उम्र 20 साल को पकड़ा है. आनंद महिलांग के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग पानी पाऊच, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रहा थी को जप्त किया गया.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 सी के तहत कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें