CG : स्कूल में अचानक बेहोश होने लगी छात्राएं…8 बच्चियों को अ... - CG Sandesh

CG : स्कूल में अचानक बेहोश होने लगी छात्राएं…8 बच्चियों को अस्पताल में किया गया भर्ती

कवर्धा। कबीरधाम जिले के शासकीय मिडिल स्कूल दलपुरवा में छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप मच गया। यहां एक के बाद एक 8 छात्राएं बेहोश होने लगे, जिसके बाद सभी को बेहोशी की हालात में पिपरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कक्षा 6वीं और 8वीं छात्राओं की अचानक एक के बाद एक तबियत बिगड़ गई और सभी छात्रा बेहोश हो गए। घटना के बाद स्कूल में अन्य बच्चे घबरा गए और स्कूल प्रबंधन ने तत्काल बच्चों के परिजनों को मामले की सूचना दी और डायल 112 और संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की मदद से सभी बेहोश छात्रों को पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा की बीमार सभी छात्रा स्कूल में बिल्कुल स्वस्थ थे, लेकिन स्कूल में क्लास लगने के बाद एक छात्रा का तबियत बिगड़ गया और बेहोश हो गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को बुलाया गया है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति ख़तरे से बहार है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें