CG : बीजापुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, …पानी में... - CG Sandesh

CG : बीजापुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, …पानी में डूबा NH-63

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में एक ओर कई जिलों में उमस से लोग परेशान है तो दूसरी ओर बीजापुर में बारिश आफत बन गई है। बीजापुर में भारी बारिश से जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

जिले के नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। भारी बारिश के कारण भोपालपटनम ब्लाक के पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय के कैंपस में बाढ़ का पानी घुस गया है। भोपालपट्टनम में 18 घंटा से बिजली गुल है। बिजली न रहने से ब्लैक आउट की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर पेगडापल्ली में सड़क पर पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। बीजापुर में रात में हुई बारिश से आसपास के नदी नाले उफान पर है। चेरपाल-गंगालूर मार्ग पर लगातार बाढ़ के चलते रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है। चेरपाल, पोंजेर, बोरजे के नाले बाढ़ आने से आवागमन ठप हो गया है।

बाढ़ के साथ चेरपाल व पोंजेंर के समीप सड़क पर पेड़ गिरे है। मिंगाचल नदी के उफान पर आने से तटीय इलाके के गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। मिंगाचल के समीप कोमला गांव में भी बाढ़ आने से घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों के खेतों को भी नुकसान होने की जानकारी मिली है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें