DOUBLE MURDER : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बाथरूम में मि... - CG Sandesh

DOUBLE MURDER : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बाथरूम में मिली लाश

पंजाब। पटियाला में दिनदहाड़े मां-बेटे की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाशों को बाथरूम में फेंककर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार वारदात पटियाला के उधम सिंह नगर की है। यहां गली नंबर-11 में हरविंदर सिंह लाड़ी (27) अपनी 55 साल की मां जसवीर कौर और पिता के साथ रहता था। बुधवार को हमलावर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए और घर में बैठे मां बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने दोनों के शव को बाथरूम में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें