सरायपाली में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्ध... - CG Sandesh

सरायपाली में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सरायपाली मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मनाया गया एवं कारगिल युद्ध के वीर शहीदों, उनकी वीरता तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए जयस्तम्भ चौक सरायपाली में अमर शहीदों को दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गयी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इंडियन आर्मी के सेवानिवृत्त सैनिक एवं फुलझर डिफेंस अकेडमी के संस्थापक फौजी भाई धर्मेन्द्र चौधरी एवं कारगिल युद्ध में भाग लिए सेवानिवृत्त सैनिक प्रीतम सिंह होता भैया मौजूद थे,जिन्होंने 26 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराए व दुश्मनों से 2 गोली भी खाई उन्होंने बताया की किस तरीके से कारगिल युद्ध में हमारे भारतीय सेना के जवानों ने अपनी शौर्य और पराक्रम से वीरता का परिचय दिया। 

पूरे कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ समस्त हिन्दू समाज व भाजपा के वरिष्ठ व युवाजन का भी समर्थन रहा और अधिक संख्या मे अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । श्रद्धांजलि सभा में कैंडल के स्थान पर दीप प्रज्ज्वलित कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदुओ को पाश्चात्य संस्कृति की ओर झुके हुए युवाओं को अपने धर्म के अनुरूप चलने व हिंदुत्व की रक्षा करने का संदेश दिया तत्पश्चात भारत माता की आरती कर श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें