महासमुंद : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान ... - CG Sandesh

महासमुंद : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा के पास 7 जून को हुए हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद 25 जुलाई को अपराध कायम किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम टेड़हा (मुंगेली) 7 जून को रायपुर सब्जी मंडी से छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 06 GK 3631 में सब्जी लेकर बागबाहरा आ रहा था. 

छोटा हाथी वाहन को अजय जगवानी चला रहा था. बगल सीट में मनोज साहू बैठा हुआ था. लगभग सुबह 04:30 बजे ग्राम बेलसोण्डा के पास पहुंचा था. उसी समय महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही पिकअप क्रमांक CG 04 MS 3149 का चालक अपनी वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर छोटा हाथी वाहन को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मनोज साहू को गंभीर चोट लगी. उसे ईलाज के लिए 7 जून को मेकाहारा रायपुर में भर्ती किया गया. जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

आरोपी पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 MA 3149 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें