CM शिवराज सिंह चौहान ने किया शहीदों को नमन…कहा- हमें उन पर ग... - CG Sandesh

CM शिवराज सिंह चौहान ने किया शहीदों को नमन…कहा- हमें उन पर गर्व है

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के वाले वीर शहीदों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। वह थे जिन्होंने हमारे देश की एक एक इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। हमें उन पर गर्व है। उस समय माननीय अटल जी भारत के प्रधानमंत्री थे।

हमारी सेनाओं ने दिखा दिया भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो फिर छोड़ा नहीं जाएगा। आज मोदी जी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली संपन्न भारत का निर्माण हुआ है। भारत महाशक्ति है। जवानों हम वीर जवानों को प्रणाम करते हैं। जल सेना थल सेना वायु सेना यह हमारी तीनो सेनाएं देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रही है।

वो सीमा पर थे, इसलिए आज हम है

उन्होंने आगे कहा कि, वो सीमा पर थे, इसलिए आज हम हैं। कारगिल में अपनी जान की बाजी लगाकर भारत माता की रक्षा करने वाले सभी वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले। वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। उनके चरणों में प्रणाम।

कारगिल विजय दिवस

बता दें कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भारत में हर साल 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। जिसमें भारत ने जीत हासिल की। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान के लिए मनाया जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें