विभाग ने की कार्रवाई : आंगनबाड़ी की 3 सहायिकाये किए गए बर्खा... - CG Sandesh

विभाग ने की कार्रवाई : आंगनबाड़ी की 3 सहायिकाये किए गए बर्खास्त

कोरिया। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना बैकुण्ठपुर ने परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र मानापारा की सहायिका शारदा, खलपारा की प्रमिला एवं बडगांव की सहायिका नालो बाई के द्वारा संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगातार अनुपस्थिति, कार्य में अनियमितता, मद्यपान कर केन्द्रों का संचालन करना ऐसी  शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा जांच की गई, जांच उपरांत शिकायत सही सिद्ध हुई।


परियोजना अधिकारी द्वारा संबंधित सहायिकाओं को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय दिया गया किन्तु संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर अनुशानात्मक कार्यवाही करते हुए सहायिकाओं को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें