सरायपाली : आबकारी एक्ट के तहत 3 के खिलाफ केस दर्ज
सरायपाली पुलिस ने 24 जुलाई को तीन अलग-अलग मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पहला मामला ग्राम पलसापाली का है. जहाँ छतराम साहू पिता दुलार साहू उम्र 23 साल अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई कर छतराम साहू को पकड़ा. उसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपये जप्त किया गया.
दूसरा मामला ग्राम केजुआ का है, जहाँ से पुलिस ने शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी रंजीत निर्मलकर पिता भागो उम्र 55 साल निवासी डीपापारा केजुआ को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 50ML देशी प्लेन शराब किमती 50 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया.
तीसरा मामला ग्राम कोसमपाली का है. मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने कोसमपाली से घर के सामने शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते वेदप्रकाश सागर पिता लक्ष्मण सागर उम्र 25 साल निवासी कोसमपाली को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है.