Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव…जाने ... - CG Sandesh

Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव…जाने अपने शहर का भाव

Gold Price Today : ग्लोबल मार्केट में सोने में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. 10 जून के बाद सोने के भाव अपने सबसे ऊंचे स्तर पर चल रहे हैं. दूसरी ओर चांदी में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. जो लोग आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं,

उन लोगों के लिए जरूरी खबर है. देश में मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में कुछ बदलाव हुए हैं. सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,880 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 56,080 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

ये है लेटेस्ट रेट

आज यानी मंगलवार को भोपाल के सराफा बाजार में सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सोमवार को 22 कैरेट सोने के दाम 56,080 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 58,880 रुपए प्रति 10 ग्राम रही.आज मंगलवार को भी बाजार में 24 कैरेट सोना 58,880 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,080 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकेगा. चांदी की बात करें तो आज यानी मंगलवार को चांदी के दाम में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. सोमवार को चांदी के भाव 80,500 रुपए प्रति किलो ग्राम थे. आज मंगलवार को चांदी 80,500 रुपए प्रति किलो बिकेगी.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता


अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें