CG : तीन साल के बच्चे की मुंह में छिपकली घुसने से मौत.... - CG Sandesh

CG : तीन साल के बच्चे की मुंह में छिपकली घुसने से मौत....

कोरबा। जिले से अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहां बांकीमोंगरा ईलाके में तीन वर्षीय मासूम बच्चों के मुंह में छिपकली के घुस जाने से उसकी मौत हो गई। नागिनभंटा मौहल्ले में सामने आई इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह घटना उस वक्त सामने आई जब मासूम की मां कुछ सामान लेने दुकान गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विवचेना कर रही है।

बताया जा रहा है, कि राजकुमार सांडे का पूरा परिवार नागिनभांठा में रहता है। दो भाई बहनों में सबसे छोटा जगदीश पांडे घर के पास खेल रहा था जबकि उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गई हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें