कोरबा : तेज आंधी-तूफान में पलटी नाव…डूबने से महिला की मौत… - CG Sandesh

कोरबा : तेज आंधी-तूफान में पलटी नाव…डूबने से महिला की मौत…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान के कारण बांगो बांध में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे नाव में सवार महिला पानी की गहराई में चली गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

मृतका का नाम 45 वर्षीय फूलबाई कंवर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला लेमरू थाना क्षेत्र के कांटाद्वारी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में पति-पत्नी नाव से मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी तूफान के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे महिला फूलबाई कंवर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें