CG : फेरीवाले के वेश में घूम रहे गांजा तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : फेरीवाले के वेश में घूम रहे गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोण्डागांव। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक से 15 किलो गांजा तस्करी कर रहे थे। गांजा को तस्करी करने के लिए दोनों युवक गैस चूल्हा फेरीवाले विक्रेता बनकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे। जब्त गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने बताया कि, मुखबिर से सूचना के आधार पर 22 फरवरी को एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए कोण्डागांव के मर्दापाल तिराह चौक के पास नाकेबंदी कर रोका गया।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक सलमान कुरेशी (24) और खैरुल बशर (20) के कब्जे से 15 किलो से अधिक गांजा जप्त किया गया है। दोनों युवक यूपी के रहने वाले हैं और बाइक में गैस चूल्हा के कार्टून में गांजा छुपाकर ओडिसा से यूपी की ओर ले जा रहे थे। जब्त गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल दोनों युवकों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें