स्कूली छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म - CG Sandesh

स्कूली छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

एमपी के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने एक होटल में 14 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म किया. आरोपित बहला-फुसलाकर उसे होटल में ले गया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश कर रही है.

मोतीनगर थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 8वीं की छात्रा से मालथौन निवासी निकित यादव ने दुष्कर्म किया। आरोपित स्वसहायता समूह से जुड़ा हुआ है। वह पीड़िता के साथ-साथ उसके स्‍वजनों से भी परिचित है। गुरुवार दोपहर को जब छात्रा स्कूल से अपने घर आ रही थी, तभी निकित उसे रास्ते में मिला। वह उसे बहला-फुसलाकर होटल राम सरोज पैलेस के कमरा नंबर 304 ले गया, जहां आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ जबर्दस्ती की। 

छात्रा को आरोपित से संघर्ष करने में चोटें भी आईं। आरोपित ने छात्रा को धमकाया कि किसी को भी इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद मां उसे लेकर मोतीनगर थाना पहुंची। जहां पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें