महासमुन्द : जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा - CG Sandesh

महासमुन्द : जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

महासमुन्द पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 21 जुलाई को जुआ रेड कार्यवाही कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस महासमुंद के बढाईपारा रेल्वे पटरी किनारे पहुंची, जहाँ कुछ लोग रूपये पैसो से हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा.

गिरफ्तार आरोपी रामजी सांवरा पिता कमल सांवरा उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 19 बेल्दार पारा महासमुन्द, राजू साहू पिता बसंत साहू उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं 19 गंजपारा महासमुन्द तथा मनहरण लाल ध्रुव पिता लतेल राम ध्रुव उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं 19 बढाईपारा के संयुक्त कब्जे से फड़ एवं पास से दो पैकेट 52 पत्ती तास, नगदी रकम 1940 रूपये जुमला रकम 1940 रूपये को जप्त किया गया. आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें