CG : मास्टर ऑपरेटर की भिलाई स्टील प्लांट के अंदर मिली लाश…मच... - CG Sandesh

CG : मास्टर ऑपरेटर की भिलाई स्टील प्लांट के अंदर मिली लाश…मचा हडकंप

भिलाई। छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई स्टील प्लांट में मास्टर ऑपरेटर की लाश मिलने से हडकंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है, कि जिस युवक की लाश मिली है वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी गया हुआ था। शख्स प्लांट में मास्टर ऑपरेटर था।

मॉर्निंग शिफ्ट की ड्यूटी में जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने मास्टर ऑपरेटर की लाश देखी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मास्टर ऑपरेटर के शव को सेक्टर-9 हॉस्पिटल के मरच्यूरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मास्टर ऑपरेटर की मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्लांट के अंदर किसी कर्मचारी की लाश मिली हो। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें