सरायपाली : सीएम बघेल ने वित्तीय प्रबंधन के मामले में छत्तीसग... - CG Sandesh

सरायपाली : सीएम बघेल ने वित्तीय प्रबंधन के मामले में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गो की आंखो में बिखेरा चमक - मोहसिन मेमन

सरायपाली शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहसिन मेमन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के अंतिम सत्र में कर्मचारियों के हित का बड़ा अनुपूरक बजट पेश किया है. मुख्यमंत्री ने वित्तीय प्रबंधन के मामले में छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों की आंखो में चमक बिखेर दिया है. 

छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी वर्ग किसान,मजदूर,जवान,बैगा, गुनिया, सिरहा, पटेल,कोटवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सभी के हित में कार्य किया है. प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो मुख्यमंत्री के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ना के पा रहा हो, भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रित्व काल में मजबूत वित्तीय प्रबंधन के बदौलत सभी वर्गो के लिए लोक कल्याणकारी कार्य कर रही है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र राज्य में सेवा के छेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुसखबरी वाला सत्र रहा है मान सुन सत्र में अनुपूरण बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के लिए खजाना का पिटारा खोल दिया संविदा इकम पुलिस सहित सरकारी मातहत को 1750 करोड़ का अतिरिक्त भार के साथ खुशियां देने का कार्य किया.

अब राज्य के शासकीय सेवको को भी केन्द्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। संविदा वेतन के तौर पर कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों को वेतन पर 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।स्कूल शिक्षा विभाग से संबद्ध अतिथि शिक्षक विद्या मितान को प्रतिमाह 2000 रुपए अतिरिक्त दिए जाने की सौगात,राजस्व विभाग में पटवारियों को प्रति माह 500 संसाधन भत्ता ,10 हजार पंचायत सचिवो को 2500 से 3000 रुपए मासिक भत्ता दिए जाने की घोषणा सहित गृह भड़ा भत्ता तथा मितानिन ट्रेनर ,ब्लॉक को - एवं हेल्प डेस्क ऑपरेटरों की दैनिक प्रोत्साहन राशि में 100 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की सौगात देकर शुभकामनाएं सप्रेसित किया है।उन्होंने पहले से ही शासकीय कर्मचारियों को शनिवार रविवार दो दिवसीय छुट्टी देकर उनका काम हल्का किया है साथ ही साढ़े चार साल में देखने को मिला है कि भूपेश बघेल की सरकार ने कर्मचारियों के हित में लगातार उत्कृष्ठ कार्य किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें