CG CRIME : बाघ के खाल की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार…20 लाख... - CG Sandesh

CG CRIME : बाघ के खाल की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार…20 लाख के बाघ खाल सहित अन्य अवशेष जब्त

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बाघ के खाल की तस्करी करने वाले 4 तस्करों को साइबर सेल और बयानार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, टेमरू गांव में तस्कर बाग की खाल बेचने के लिए ग्राहक ढ़ूंढ़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बाघ के खाल की तस्करी करते कोंडागांव पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार खाल को बरामद किया है। पुलिस और साइबर सेल द्वारा आरोपियो के कब्जे से ’वन्य प्राणी बाघ खाल, दांत किमती करीबन 20 लाख रूपए, घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल एवं 4 मोबाईल’ बरामद किया गया है।

तलाशी में उनके पास से एक पालिथीन में बाघ की खाल और दूसरे में बाघ के दांत व अन्य अवशेष मिले। आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 09, 39(2), 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972’ के तहत पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें