खल्लारी : महिला ने दर्ज करायी पति और जेठ के खिलाफ मारपीट की ... - CG Sandesh

खल्लारी : महिला ने दर्ज करायी पति और जेठ के खिलाफ मारपीट की शिकायत

खल्लारी थाने में एक महिला ने अपने पति और जेठ के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मीनाक्षी बेलदार ग्राम चुरकी मे अपने पिता नीलकण्ठ के यहां विगत 7 माह से रह रही है. मीनाक्षी को टीबी की बीमारी है कहकर उसका पति धर्मेन्द्र बेलदार जनवरी माह से पिता के घर स्वयं छोडकर चला गया था.

19 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे मीनाक्षी के पति धर्मेन्द्र बेलदार व जेठ डिलेश्वर बेलदार आए. डिलेश्वर बेलदार नीलकण्ठ के दुकान में आकर नीलकण्ठ बेलदार को तुम्हारी लडकी से तलाक दिलवाओ, मेरे भाई का जयमाला शादी करायेंगे कहा. नीलकण्ठ ने कहा की लडकी जाने और आप जानो.

इसी बात पर धर्मेन्द्र बेलदार व डिलेश्वर बेलदार आवेश में आकर दुकान अंदर घुसकर गाली गुप्तार कर नीलकंठ को मारने के लिए उतावले हो गये. आवाज सुनकर मीनाक्षी और उसकी मां दयावती दुकान अंदर आये और बीच-बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र बेलदार, डिलेश्वर बेलदार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें