CG : आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग झुलसे…1 की हुई मौत - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग झुलसे…1 की हुई मौत

राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमड़ीबोड़ के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है सभी तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे, तभी आकाशी बिजली गिरने से हादसा हुआ है।

राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाथू नवागांव के एक तालाब में आज सुबह मछली पकड़ने गए तीन लोग आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गए। बिजली गिरने से मौके पर ही अजय यादव नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना में चंपालाल और मोहनलाल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने बताया कि तीनों व्यक्ति मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान आकाशी बिजली गिरी और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें