कोरबा निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के घर पर ED की दबिश - CG Sandesh

कोरबा निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के घर पर ED की दबिश

कोरबा। नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के घर पर ईडी ने छापेमारी की है. 5 सदस्यीय टीम सुबह 5 बजे से दस्तावेजों की छानबीन कर रही है. टीम दिल्ली से फ्लाइट से पहुंचे रायपुर पहुंची इसके बाद रायपुर से कोरबा. ईडी की 5 सदस्यीय टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी आए हुए हैं जो घर के अंदर और बाहर तैनात हैं.

राइस मिलरों के यहां से 1 करोड़ कैश बरामद बता दें कि आईटी टीम की भी रायपुर,बिलासपुर के लोहा, पॉवर कोयला कारोबार से जुड़े 4 समूह के यहां छापे जारी है। उनके अलग-अलग 13 ठिकानों से एक करोड़ रुपए बरामद की है। उसमें से 40 लाख रुपए सीज किया है।

इसके साथ ही इनके यहां से मिले ज्वेलरी की वैल्युएशन निकाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इन कारोबारियों के यहां से बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग के अलावा कच्चे में कैश ट्रांजेक्शन की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के यहां से जमीन खरीदी के दस्तावेज मिले हैं, उनके द्वारा कैश में जमीन खरीदने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगे हैं।



सूत्रों के मुताबिक लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों तथा रेलवे ठेका से जुड़े ठेकेदारों द्वारा हवाला से लेन-देन करने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। इन लोगों द्वारा कच्चे में लेन-देन की राशि हवाला के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने की जानकारी आयकर अफसरों को मिली है।

वही आयकर टीम ने मंगलवार को मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी तथा दुर्ग, धमतरी, महासमुंद तथा बिलासपुर में आधा दर्जन से ज्यादा राइस मिलरों के 16 ठिकानों में छापे की कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई की जद में छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा भी आए हैं। अब तक की छापे की कार्रवाई में आईटी की टीम ने दो करोड़ रुपए बरामद की है, इनमें से 40 लाख रुपए सीज किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें