ग्वालियर में आज आमसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। पार्टी अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का मध्यप्रदेश दौरा जारी है। इसी बीच आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदश दौरे पर आ रही है। इस दौरान वे ग्वालियर को दौरा करेंगी।
ग्वालियर में आमसभा को करेंगी संबोधित
जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी आज सुबह 10 बजे नई नई दिल्ली से रवाना होंगी। सुबह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगी। जिसके बाद सुबह 11:20 बजे झांसी की रानी समाधि स्थल पड़ाव पहुंचेंगी। रानी की समाधि पर माल्यार्पण करेंगी। सुबह 11:30 बजे सभास्थल मेला ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें