बसना : व्हाट्सएप्प कॉल में हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने वाले क... - CG Sandesh

बसना : व्हाट्सएप्प कॉल में हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने वाले के खिलाफ महिला ने दर्ज करायी FIR

वार्ड नंबर 08 बसना निवासी महिला ने व्हाट्सएप्प कॉल में हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जुलाई को रात करीब 9 बजे वार्ड नंबर 08 बसना निवासी मुजक्करा बेगम के पति कमरद्दीन शाह के मोबाईल नंबर पर अमित अग्रवाल का व्हाट्सएप्प कॉल आया. उस समय कमरद्दीन शाह घर के बाहर में था. 

मोबाईल को मुजक्करा बेगम उठाई तो अमित अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 08 बसना ने फोन में ही मुजक्करा बेगम को उसके बेटे लुकमान शाह के बारे में पूछताछ करके धमकाने लगा. मुजक्करा बेगम के द्वारा मना करने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया व लुकमान शाह का हाथ पैर तोड दूंगा कहकर धमकी भी दी. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद 294-IPC, 507-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें