CG : 15 लीटर अंग्रेजी शराब समेत वाहन जब्त...अन्य राज्यों से ... - CG Sandesh

CG : 15 लीटर अंग्रेजी शराब समेत वाहन जब्त...अन्य राज्यों से शराब लाकर शहर में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार की रात सरकंडा पुलिस ने आर्यन पब्लिक स्कूल रोड पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कमल कुंदनानी राजकिशोर नगर निवासी है।

आरोपी से अलग-अलग ब्रांड के 15 लीटर अंग्रेजी शराब समेत गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक द्वारा अपनी दुकान के सामने बलेनो कार में बैठकर शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों से शराब लाकर शहर में खपाया जाता है। पुलिस ने 10 हजार रुपए कीमती शराब समेत घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें