महासमुन्द : माँ ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत
महासमुन्द थाने में 17 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी गयी है. युवती की माँ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपनी माँ के साथ घर में सोयी थी जब रात्रि 11:30 बजे देखी तो उसकी बेटी घर में नही थी। जिसके बाद संदेह के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है.
आसपास पतासाजी के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें