पिथौरा : अवैध शराब मामले में 2 के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पहला मामला ग्राम मेमरा का है, जहाँ 17 जुलाई को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते जयप्रकाश ग्वाल पिता हुरेलाल उम्र 41 साल निवासी मेमरा को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 सी के तहत अपराध कायम किया है.
दूसरे मामले में पुलिस ने ग्राम डोंगरीपाली चौक रोड़ किनारे, पिथौरा के पास बिक्री करने के लिए रखे अवैध शराब के साथ किशन सिदार पिता बिहारी उम्र 18 साल निवासी ढमनपुरा, राजादेवरी (बलौदाबाजार) को पकड़ा. उसके कब्जे से 300 एम.एल. महुवा शराब कीमती 600 रुपये जप्त किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 ए. के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें