CG - जल प्रपात में अचानक जल स्तर बढ़ने से फंसे 4 दोस्त...डेढ़ ... - CG Sandesh

CG - जल प्रपात में अचानक जल स्तर बढ़ने से फंसे 4 दोस्त...डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पर्यटन स्थल देवपहरी में भ्रमण पिकनिक मनाने पहुंचे 4 युवा नदी के जल का स्तर बढ़ने पर फंस गए। जिसमें 2 युवक और 2 युवती शामिल है। नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उन्हें ब्यू पाइंट कि छत के उपर सभी को शरण लेना पड़ा। युवक-युवती करीब 4 घंटे फसे रहे जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तेज बारिश से अचानक जल स्तर बढ़ गया था।

जांजगीर-चांपा से पिकनिक मनाने आए थे

कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल देवपहरी का गोविंद झूंझ जल प्रपात बेहद प्रसिद्ध है। दूरदराज से यहां झरने का मनमोहक नजारा लेने पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून काल में पर्यटकों के लिए इसे प्रशासन प्रतिबंधित कर देती है। वही शनिवार को 4 युवक-युवती जांजगीर-चांपा जिले से पिकनिक मनाने देवपहरी आए हुए थे। सुबह 11 बजे पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे लेकिन शाम करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते देवपहरी वाटरफॉल में पानी का स्तर बढ़ गया और चारों फंस गए। करीब 8 बजे पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया।

कहां है देवपहरी पिकनिक स्पॉट?

देवपहरी कोरबा जिले का एक गांव है जो कोरबा से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी गांव के पास चौराणी नदी में गोविंद कुंज जलप्रपात है। जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। आसपास खूबसूरत पहाड़ और हरियाली के चलते यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें