लापता मजदूर की इस्पात कोल डस्ट में लाश मिलने से फैली सनसनी - CG Sandesh

लापता मजदूर की इस्पात कोल डस्ट में लाश मिलने से फैली सनसनी

धरसीवा / उद्योगों को लगता है कि मजदूरों की जान की कीमत शून्य बराबर है। इसलिए उन्हें कीड़े मकोड़े की तरह कोल डस्ट में दबा दिया जाता है। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला राजधानी रायपुर के औधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू से आया है। यहां स्थित रामनिवास इस्पात नामक फैक्ट्री में एक श्रमिक का लाश कोल डस्ट में मिला है। श्रमिक के शव मिलने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।


इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। ये पूरी घटना सिलतरा चौकी की है।जानकारी के अनुसार, सिलतरा के रामनिवास इस्पात में एक श्रमिक की बुधवार को कोल डस्ट में दबी हुई लाश मिली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक श्रमिक का नाम देवराज वर्मा आकोली देवरी निवासी बताया जा रहा है. इस मामले में सिलतरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक मृतक देवराज पिता भगवती वर्मा निवासी आकोली देवरी रोज की तरह श्रावण माह के प्रथम सोमवार को ड्यूटी पर आया था जो ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचा। कोल डस्ट जहां पर खाली होती है वह वहीं लेटा, दूसरे दिन जब वहां से कोल डस्ट उठाई जा रही थी तब उस डस्ट के अंदर देवराज वर्मा का शव दिखाई दिया। देवराज डस्ट में कैसे दबा उसके ऊपर कोल डस्ट किसने डाली पुलिस इसकी अभी जांच कर रही है।

इधर एक फैक्ट्री कर्मी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि देवराज श्रावण के प्रथम सोमवार को उपवास किया हुआ था. ड्यूटी के बाद घर नहीं गया था।

इस घटना ने फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही ने मानवता को तार-तार कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. लेकिन इस घटना ने उद्योगों में श्रमिकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है। क्या उद्योगों में श्रमिकों की जान की कोई कीमत नहीं, जो कीड़े मकोड़ों की तरह उन्हें डस्ट में दबा दिया जाता है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय मीडिया कर्मी भी कंपनी पहुंचे और इस घटना में कंपनी प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन गेट से ही गार्ड ने बता दिया कोई नहीं है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें