CG : 8 साल की मासूम घायल...पत्थर खदान में ब्लास्ट - CG Sandesh

CG : 8 साल की मासूम घायल...पत्थर खदान में ब्लास्ट

धमतरी। कुरूद ब्लाॅक के कोकड़ी गांव में बारूद ब्लास्ट से 8 साल की एक छात्रा घायल हो गई. घायल बच्ची का नाम रागनी ध्रुव है, जो कक्षा तीसरी की छात्रा है. दोपहर लंच की छुट्टी के दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में छात्रा की सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राजिम से रायपुर रेफर किया गया है.

 

जानकारी के मुताबिक, कुरूद थाना क्षेत्र के कोकड़ी नारी गांव के रहने वाले भोजराज ध्रुव की 8 साल की बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी. दोपहर खाने की छुट्टी हुई तो बच्ची स्कूल के खाली परिसर में खड़ी थी. इसी दरम्यान एक पत्थर छिटकर उनके सर पर लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. स्कूल स्टाफ ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद आनन फानन में स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए राजिम ले जाया गया, लेकिन सर पर गंभीर चोट लगने से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें