महासमुंद : सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर
महासमुंद : कलेक्टर एवं परिनिर्धारण आयुक्त प्रभात मलिक ने तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम साल्हेतराई निवासी सुकदेव निषाद की मृत्यु सड़क दुर्घटना में माह अगस्त 2016 को होने पर उनके पुत्र इन्द्रजीत एवं ग्राम पेण्ड्रावन निवासी उत्तम सिदार की मृत्यु अप्रैल 2018 में सड़क दुर्घटना में होने पर उनके पुत्र लक्ष्मण सिदार के लिए तथा माह फरवरी 2022 में महामसुन्द विकासखण्ड के ग्राम अमलोर निवासी जितेन्द्र ध्रुव़ की मृत्यु सड़क दुर्घटना में होने पर उनकी माता जानकी बाई़ के लिए 25-25 हजार रूपए की राशि मंजूर की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें