CG : खेत में काम करने के दौरान बैल ने मारा सिंग, किसान की इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से खेत में काम करने के दौरान बैल के हमले से किसान की मौत खबर सामने आई है. मामला छोटे भीरावंड का है, जहाँ एक युवा किसान को खेत में काम करने के दौरान बैल ने सींग मार दिया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को मृतक और उसके परिजन खेत में धान लगाने के लिए खेत की जुताई कर रहे थे. इसी दौरान अगेश के द्वारा काम करने के समय बैल के गले में बंधी रस्सी खुल गई, जिसे बांधने के दौरान बैल ने अगेश के पेट में सींग मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें