वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी...IPL म... - CG Sandesh

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी...IPL में दिखा चुका है अपना कमाल

 टीम इंडिया आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का आगाज करेगी। दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले मे खास बात यह है की टीम में एक युवा खिलाड़ी डेब्यू करने जा रहा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस युवा का खेलना तय हो गया है। इस खिलाड़ी ने हाल ही में आईपीएल में अपने बल्ले से खूब रन बरसाए थे। जी हां इस खिलाड़ी का नाम यशस्वी जायसवाल है। यशस्वी टेस्ट में डेब्यू करेंगे। आपको बता दें की दोनों टीमें चार साल बाद टेस्ट में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

दोनों टीमें 2019 में आखिरी बार आमने सामने हुई थी। वैसे आपको बता दें की अगर भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने में कामयाब हो जाती है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत लगातार 9वीं सीरीज जीत लेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें