CG : स्कूल से लाखों रुपए का सामान और नगदी की चोरी करने वाले ... - CG Sandesh

CG : स्कूल से लाखों रुपए का सामान और नगदी की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसमंदा गांव के स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने स्कूल के अंदर रखी अलमारी से 5 लैपटॉप समेत 4 लाख रुपए के सामान की चोरी की थी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 16 जून को कोसमंदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से चोर आईसीटी लैब से 5 लैपटॉप, 1 सीपीयू, 1 वाईफाई, एक प्रोजेक्टर लेकर फरार हो गए थे। इसकी रिपोर्ट चांपा थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोसमंदा के रहने वाले राजेंद्र बरेठ (22 साल) और हेमंत श्रीवास (19 साल) लैपटॉप बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्कूल में चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपियों के घर और स्कूल की दूरी लगभग 800 मीटर है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें