CM ने जारी किया आदेश :  कल इस राज्य में बंद रहेंगे सभी स्कूल - CG Sandesh

CM ने जारी किया आदेश : कल इस राज्य में बंद रहेंगे सभी स्कूल

 उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में कई जगहों पर जल भराव देखने को मिल रहा। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। हालात को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।
दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।

अमित शाह ने LG से की बात

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के एलजी से बात की। उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। शाह ने दिल्ली के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के एलजी से भी हालात का जायजा लिया है। शाह ने कश्मीर के एलजी से अमरनाथ यात्रा को लेकर भी बात किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें