अब अलग लुक और कलर के साथ देखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस - CG Sandesh

अब अलग लुक और कलर के साथ देखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली। जल्द ही पटरियों पर एक अलग लुक और कलर के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें नई तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वंदे भारत ट्रेन नए रंग में नजर आ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वै‍ष्णव ने अपने अकाउंट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की नई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक अलग रंग में नजर आ रही है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा ट्रेन से अलग नजर आने वाली है। नई ट्रेन भगवा और ग्रे रंग के बॉर्डर में आएगी। जल्द ही इसकी पहली रैक रॉल आउट होने वाली है। 25 रूट्‍स पर ट्रेन : देश में अब तक अलग-अलग रूट्स पर 25 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस को सफलतापूर्वक चलाया गया है।

उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों को अब तक देश की सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है।  25 प्रतिशत तक घटेगा किराया : रेलवे बोर्ड ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत समेत उन सभी ट्रेन की एसी चेयर कार, एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी जो 50 फीसदी से कम यात्रियों के साथ चल रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें