शरद पवार : बागी नेता लौट आते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है - CG Sandesh

शरद पवार : बागी नेता लौट आते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है

नासिक /  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि यदि उनके भतीजे अजित पवार की अगुवाई वाला बागी गुट पुनर्विचार करके पार्टी में लौट आता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि बागी नेता अब राजनीतिक रूप से अपरिपक्व नहीं रहे।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में 82 वर्षीय पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘मैं न तो थका हूं और ना ही सेवानिवृत्त हुआ हूं।’’उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपना स्वास्थ्य अच्छा रखता है, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।अजित पवार के इस दावे पर कि अतीत में कई बार राकांपा के भीतर भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर चर्चा हुई थी, पवार ने कहा कि चर्चाएं हर समय होती रहती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भाजपा के साथ जाने का निर्णय कभी लिया गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अजित और अन्य बागी नेताओं से पार्टी में लौटने की अपील करेंगे। पवार ने कहा, ‘‘तनाव बढ़ाने के लिए मेरी ओर से कुछ नहीं किया जाएगा... अगर कोई पुनर्विचार करना चाहता है, तो कोई समस्या नहीं है...।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें