बसना : अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

बसना पुलिस 7 जुलाई को पेट्रोलिंग व अवैध शराब रेड कार्यवाही निकली थी. इसी दौरान मुखबीर से सुचना मिला की ग्राम डुमरपाली का कैलाश मानिकपुरी नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.

मुखबिर के बाद पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये पते संदेही कैलाश मानिकपुरी के घर के सामने पहुंची कैलाश मानिकपुरी पिता स्व0 हरिदास मानिकपुरी उम्र 48 साल निवासी डुमरपाली को पकड़ा. संदेही कैलाश द्वारा अवैध शराब रखना स्वीकार किया गया व अपने घर से एक सफेद रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब को निकालकर पेश किया, जिसे जप्त किया गया.

आरोपी कैलाश मानिकपुरी पिता स्व0 हरिदास मानिकपुरी उम्र 48 साल निवासी ग्राम डुमरपाली का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

इसी तरह 7 जुलाई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेल्डीहपठार में आरोपी हरिराम ओगरे पिता परखित ओगरे उम्र 30 साल निवासी बेल्डीहपठार के कब्जे से एक सफेद रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें