सांकरा : किसान ने अपनी जमीन पर रास्ता बनाने से मना किया तो फावड़ा से की मारपीट
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े लोरम में एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर रास्ता बनाने से मना किया तो आरोपी ने फावड़ा से मारपीट की.
6 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे ग्राम बड़े लोरम निवासी बंशी बंजारा के जमीन से गांव का जगतु बंजारा रास्ता निकाल रहा था जिसे बंशी ने जाकर मना किया तो जगतु वाद-विवाद करने लगा. बंशी ने कई बार जगतु को रास्ता बनाने से मना किया.
इतने में जगतु आवेश में आकर बंशी को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए अपने हाथ में रखे फावड़ा से बंशी के सिर व बायें हाथ में मारकर चोट पहुँचाया और जान से मारने की धमकी दी. बंशी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जगतु बंजारा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें