बसना व सरायपाली के खाद्य एवं मिष्ठान दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
एसडीएम नंदनवार के निर्देश अनुसार राज्य खाद्य से आए टेक्नीशियन के द्वारा वाहन में मौके पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के कुल 40 नमूनों का प्रारंभिक जांच किया गया। जिसमें से दो असुरक्षित एवं दो अमानक पाए गए ।असुरक्षित पाए गए नमूनों में अरवाय पाया गया तथा अमानक में बाहरी तत्व पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा अरवाय मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। संपूर्ण कार्रवाई श्री हेमंत नंदनवार के निर्देशन में किया गया। मौके पर उनके निर्देशन में कार्य करने के निर्देश दिए गए है तथा भविष्य में भी गुणवत्ता के संबंध में शिकायत आने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण कार्रवाई में श्रीमती ज्योति भानु एवं क्षेत्र के प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भाई, लेब के सदस्य मंजू यादव, राकेश घिधोड़े, जतिन निषाद ,लैब टेक्नीशियन प्रिया सोन, कृष्ण कुमार एवं यमन कुमार साहू मौजूद थे।