सरायपाली : बरसात के कारण मार्ग हो गया था अवरुद्ध, एसडीएम ने ... - CG Sandesh

सरायपाली : बरसात के कारण मार्ग हो गया था अवरुद्ध, एसडीएम ने किया त्वरित निराकरण

ग्राम दिवानपाली में आवागमन हुआ सुगम

महासमुन्द : सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत लम्बर. बोड़सरा, सिंघोडा मार्ग से संबंध ग्राम दीवानपाली के पहुंच मार्ग में जल जमा होने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उसका तत्काल निराकरण करके जल निकासी करते हुए तथा कीचड़ साफ करके जीएसबी मैटेरियल डालकर इस मार्ग को यातायात हेतु पूर्णतया सुगम बना दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी हेमंत नंदनवार के संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित फर्म को इस आशय के निर्देश दिए थे कि मार्ग से जलभराव को हटाते हुए एवं जल निकासी करते हुए कीचड़ को हटाकर सुगम यातायात बहाल करें।

ज्ञात है कि ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। जिससे मुख्य मार्ग में पानी भर गया था। अब इस गांव में आवाजाही सुगम हो गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें