PM MODI 8 जुलाई को आ रहे बीकानेर...करोड़ों की योजनाओं की दें... - CG Sandesh

PM MODI 8 जुलाई को आ रहे बीकानेर...करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो चुके है। जून में जहां लगातार तीन दिन तक पार्टी के अलग अलग नेताओं ने प्रदेश का दौरा किया तो अब 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का दौरा करने जा रहे है। इसके पहले वो अजमेर में सभा को संबोधित कर चुके है।

आपको बता दें की प्रधानमंत्री 8 जुलाई को बीकानेर पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान वो राज्यों का दौरा करेंगे और पांच शहरों में उनके अलग अलग कार्यक्रम होंगे। पीएम इन पांच शहरों में करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 7-8 जुलाई को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे। चार राज्यों के पांच बड़े शहरों रायपुर (छत्तीसगढ़), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), वारंगल (तेलंगाना), बीकानेर (राजस्थान) में पीएम मोदी दर्जनभर कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें